डेंगू से कौन सा अंग प्रभाव होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 10:42

डेंगू से शरीर के इन अंगों पर पड़ता है ये असर, इससे बचाव के तरीके जानिए अभी

ग्वालियर. शहर में डेंगू ने दस्तक दे दी है। सीएमएचओ और जेएएच प्रशासन द्वारा जीआरएमसी के माइक्रो बायोलॉजी विभाग में भेजे गए आधा दर्जन सैंपलों की जांच में एक मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई है। मलेरिया विभाग ने एक माह पहले ही निगम को उन 45 स्थानों की सूची दी थी, जहां डेंगू व मलेरिया के लार्वा पनप सकते हैं। बावजूद इसके अभी तक बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए। तेज बारिश में जगह-जगह पानी भरेगा।
यदि निगम अौर स्वास्थ्य विभाग अभी से नहीं चेता, तो बीते सालों की तरह इस साल भी डेंगू का प्रकोप लोगों को परेशान करेगा। डेंगू पीड़ित मरीज का नाम राम पाल निवासी घोसीपुरा है। मलेरिया विभाग की टीम गुरुवार को राम पाल के घर जाएगी। वहां लार्वा नष्ट करेगी।
क्या है डेंगू
एडीज मच्छर के काटने से होता है डेंगू। ये मच्छर रुके साफ पानी में पैदा होते हैं।
लक्षण
बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, हाथ-पैरों में तेज दर्द, शरीर पर दाने निकल आना, कभी-कभी उल्टी। हालात बिगड़ने पर तेज दर्द, बार-बार उल्टियां, लिवर बढ़ जाना, शरीर पर सूजन, हाथ-पैर ठंडे पड़ना व ब्लीडिंग। इसका एक सप्ताह तक इलाज चलता है। इलाज में देरी पर मौत हो सकती है।
सामान्य तरीकों से डेंगू से बचाव
1. आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें। यदि पानी एकत्र हो तो उसमें बीटीआई पाउडर, टैमीफॉस या जला हुआ तेल डालें।
2. घरों में कूलर, टायर, टंकियों में जमा पानी को निकालें। घर में फुलवारी है, तो मच्छर मारने का स्प्रे करें।
3. पूरे और आरामदायक कपड़े (जिनसे अधिकतम शरीर ढंका रहे) पहनें, खासकर बच्चों को दिन-रात में सुलाते समय इसका ध्यान रखें।
4. घरों में खिड़की-दरवाजों पर जालियां लगाएं। मच्छर मारने के तरीके आजमाएं।
5. बुखार को सामान्य मानकर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info